रोहतक में एक महिला के प्लॉट पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। महिला ने करीब 15 साल पहले 2009 में 300 गज जमीन खरीदी थी। जिस पर अब आरोपियों ने कब्जा कर लिया है। हालांकि शुरुआत में उन्होंने प्लॉट के लिए पैसे देने का झूठा वादा किया था। लेकिन अब उन्होंने जबरन प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने जाति के आधार पर उसके साथ गाली-गलौज और धमकी भी दी। जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। रोहतक के लाढोत गांव की रहने वाली मायावती ने सांपला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अपने प्लांट में मौजूद मायावंती व बलजीत नाथ महाराज

जिसमें उसने बताया कि 8 दिसंबर 2009 को उसने सांपला में करीब 300 गज का प्लॉट खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री हुए करीब 15 साल हो चुके हैं। करीब एक सप्ताह पहले नसीब नाम के व्यक्ति ने उसके प्लॉट पर कब्जा कर लिया। आरोपी ने उनके द्वारा बनाई गई प्लॉट की चारदीवार को तोड़ दिया और मकान का निर्माण शुरू कर दिया। वहीं प्लॉट में रखी करीब 70 हजार ईंटें भी अपने निर्माण में लगा ली। जब आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने धमकाने का प्रयास किया। पहले कहा कि रजिस्ट्री के जो पैसे हैं वह दे देंगे।

पीड़िता ने बताया कि उसके प्लॉट की कीमत करीब 85 लाख रुपए है और आरोपी उसे 25 लाख रुपए में हड़पना चाहते हैं। जब उसने प्लॉट बेचने से मना किया तो वे उसे धमकाने लगे। उसने बताया कि अब आरोपी उसके प्लॉट पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए आरोपियों ने गुंडों से हाथ मिलाकर उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने जाति सूचक गाली-गलौज भी की। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की और बताया कि उसे आरोपियों से खतरा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!