रोहतक जिले में सांपला के इस्माईला गांव में जलघर में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव के ही 9बी निवासी नीरज (33) नाम के युवक के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि कुछ अज्ञात लोगों ने नीरज की कस्सी से हमला कर हत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जब पब्लिक हेल्थ कर्मचारी पानी सप्लाई करने के लिए डिग्गी पहुंचे तो खून से लथपथ शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस्माईला के 9बी इलाके में रहने वाले नीरज की हत्या हुई है

पुलिस ने एक मकान के बाहर ईंटों में खून से सनी कस्सी बरमद की है। इसके अलावा चप्पल और कमीज शव से दूर पड़े मिले। पुलिस की जांच में ये पता लगा की नीरज एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पिछले एक सप्ताह से वो मजदूरी पर नहीं जा रहा था।

नीरज रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे तक घर पर था। इसके बाद वो बाहर गया और सुबह तक वापस नहीं लौटा। परिवार को सुबह उसकी हत्या की खबर मिली।

पुलिस का मानना है कि नीरज की कस्सी से हत्या करने वाले दो से तीन हो सकते हैं । वो जान बचाने के लिए जलघर की और दौड़ा होगा। हमलावरों ने उसका पीछा किया और जलघर में गर्दन काट कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर कस्सी वापस मकान मालिक के घर के बाहर ईंटों में रख दी। हत्यारे गांव के ही मान कर पुलिस जांच कर रही है। इलाके में घरों और आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!