रोहतक पुलिस की टीम ने राशन डिपो दिलवाने के नाम पर 73 हजार रुपये से अधिक की हुई धोखाधडी करने की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव गद्दी खेडी निवासी नरेन्द्र की शिकायत के आधार पर थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 02.01.2026 को नरेन्द्र के पास फोन आया कि वह डी.सी आफिस रोहतक मे कार्यरत है। युवक ने नरेन्द्र को कहा कि उसके गांव मे उसको सरकारी राशन डिपो की दुकान दिलवा सकता है जिसकी एवज मे रुपये की मांग की गई। नरेन्द्र ने उसकी बातो मे आकर कुल 73300/-रुपये ट्रांसफर कर दिये।
मामले की जांच उप.नि बलराज द्वारा अमल में लाई गई। दौरान जांच दिनांक 14.06.2026 को आरोपी राहुल पुत्र सुरेन्द्र निवासी भापडौदा जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1 राहुल पुत्र सुरेन्द्र निवासी भापडौदा झज्जर
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 30 दिनांक 28.02.2026 धारा 318(4), बीएनएस थाना बहुअकबरपुर रोहतक
