Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ट्रेडिंग के नाम पर 5 लाख की ठगी, फिर हथियार के बल पर लूट; आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने हथियार के बल पर 05 लाख रुपये लूटने की वारदात को हल कर ते हुये वारदात मे रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 30.07.2026 को एकता कॉलोनी निवासी विशाल की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 30.07.2026 को विशाल अपने दोस्त अजय के पास सनसिटी मे गया हुआ था। जंहा पर अंकित भी आया हुआ था। अंकित ने विशाल को बताया कि उसके पास ट्रेडिंग करने वाले लडके है विशाल को यूएसडीटी का लालच देकर 05 लाख रुपये मंगवाने बारे कहा। विशाल ने फोन कर अपने दोस्त रवि से 05 लाख रुपये मंगवा लिये। अंकित, अजय के साथ चार युवक गाडी मे बैठे जिन्होने विशाल को अपने पीछे आने बारे कहा। विशाल अपनी गाडी लेकर उनकी गाडी के पीछे चल पडा। युवको ने आगे चलकर गाडी को लाढौत रोड की तरफ मोड दिया और रोहतक की तरफ खडा कर दिया। दो युवक गाडी से उतरे और विशाल की गाडी मे आ बैठे। युवक ने पिस्तौल के बल पर विशाल से रुपये देने बारे कहा। युवक जान से मारने की धमकी देते हुये पिस्तौल के बल पर गाडी मे रखे विशाल के 05 लाख रुपये लेकर अपनी गाडी मे सवार होकर मौके से फरार हो गये। विशाल ने युवको की गाडी का पीछा किया। लाढौत चौक के पास युवको की गाडी का एक मोटरसाइकिल के साथ एक्सीटेंड हो गया। युवक गाडी से उतरकर मौके से फरार हो गये। विशाल ने अपनी गाडी रोकी। विशाल को उनकी गाडी मे रखे अपने 05 लाख रुपये मिल गये।
मामले की जांच स.उप.नि. संजय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.08.2026 को आरोपी प्रिंस पुत्र वजीर निवासी बराहणा जिला झज्जर गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे अन्य आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. प्रिंस पुत्र वजीर निवासी बराहणा जिला झज्जर
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 188 दिनांक 30.07.2026 धारा 309(4), 309(6), 311 बीएनएस थाना सदर
Exit mobile version