Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा प्रदूषण बोर्ड में 27 पद खाली, 41 अधिकारी डेपुटेशन पर

हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी का मामला सामने आया है। RTI के जरिए मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड में कुल 27 पद खाली हैं, जबकि 41 अधिकारी डेपुटेशन पर तैनात हैं। इसके अलावा 7 अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी (एडिशनल चार्ज) भी दी गई है।

बोर्ड में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने और अधिकारियों के डेपुटेशन पर होने से विभागीय कामकाज और जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, कई अधिकारियों के पास अतिरिक्त जिम्मेदारी होने से उनके कार्यभार पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है।

RTI से सामने आए इन आंकड़ों ने हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि रिक्त पदों को भरने और अतिरिक्त जिम्मेदारियां संभाल रहे अधिकारियों के कार्यभार को कम करने के लिए सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

अप्रैल 2023 में NGT ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। आदेश में क्षेत्रीय अधिकारी, इंजीनियर और वैज्ञानिक जैसे प्रमुख नियामक पदों पर पूर्णकालिक अधिकारियों की तैनाती और उन्हें अतिरिक्त प्रभार नहीं देने पर जोर दिया गया था।

Exit mobile version