रोहतक शहर के बजरंग भवन फाटक के पास स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं, घर में फंदा लगाने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती आरोपी नीरज है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

गांव खेड़ी साध निवासी रूबी की शादी करीब छह महीने पहले गांव भगवतीपुर निवासी अंकुश के साथ हुई थी। 26 अगस्त को रूबी का शव बजरंग भवन फाटक के पास स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मामले में पुलिस ने रूबी के गांव के ही रहने वाले नीरज पुत्र कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि नीरज ने गला घोंटकर रूबी की हत्या की। घटना के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है
मृतका के भाई रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले रूबी गांव आई थी। दो दिन पहले ही उसने रोहित को बताया था कि गांव का रहने वाला नीरज उसे परेशान कर रहा है। रोहित के अनुसार, रूबी किसी काम से शहर की तरफ गई थी। शाम करीब 5 बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की होटल में मौत हो गई है।
रोहित ने बताया कि होटल पहुंचकर जब उसने मालिक से जानकारी ली तो पता चला कि रूबी और नीरज सुबह होटल आए थे और कमरा नंबर 106 में ठहरे थे। कमरे में जाकर देखने पर रूबी का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। शिकायत के आधार पर रोहित ने आरोप लगाया कि नीरज ने चुन्नी से गला घोंटकर रूबी की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
नीरज ने होटल में रूबी की हत्या करने के बाद गांव खेड़ी साध जाकर अपने घर के कमरे में ही फांसी का फंदा लगा लिया, जिसका पता परिवार को करीब 15-20 मिनट बाद चला। परिवार के लोगों ने नीरज को फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज जारी है
सिविल लाइन थाना एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि एक विवाहिता का शव होटल के कमरे में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है जांच जारी है
