Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक स्थित शिवाजी कॉलोनी में वाहन की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत; अज्ञात वाहन चालक फरार

रोहतक की थाना शिवाजी काॅलाेनी स्थित जल घर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दाे लाेगाें की माैत हाे गई। पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव करौथा निवासी कृष्ण लाल पीडब्ल्यूडी बीआर मैकेनिकल में चालक के पद पर सर्विस करता था। ड्यूटी समाप्त कर वह अपनी बाइक से साथी राजेंद्र निवासी करौथा के साथ गांव जा रहा था।

दोनों जैसे ही शिवाजी कॉलोनी स्थित जलघर के पास पहुंचे पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीजीआई लाया गया। जहां चिकित्सों ने उन्हें मृत बता दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पोस्टमार्टम के बाद शवाें को परिजनों को सौंप दिया गया। कृष्णलाल के भाई रणजीत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है। रणजीत ने बताया कि उसकी मुलाकात आखरी बार रुपया चौक पर हुई थी । उसने कृष्ण लाल से कहा कि तुम घर चलो मैं आ रहा हूं। करीब 10 मिनट बाद रणजीत भी बाइक से घर की तरफ चल दिया । तभी रास्ते में उसको दोनों लोग घायल अवस्था में मिले। जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई लाया गया। जहां चिकित्सों ने उन्हें मृत बता दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Exit mobile version