Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घर मे घुसकर आभूषण चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार; चोरीशुदा गहने बरामद

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम ने इन्द्र नगर निवासी युवती के घर मे हुई सोने व चांदी के आभूषण चोरी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि इन्द्रकालोनी निवासी नमीता की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नमीता हैफेड मे नौकरी करती है। दिनांक 06.07.2022 को नमीता अपनी डयूटी पर गई हुई थी। नमीता ने सांय के समय आकर अपनी अलमारी को चैक किया तो अलमारी के अंदर का लोक खुला हुआ मिला व सोने व चांदी के आभूषण गायब मिले।

मामले की जांच मुख्य सिपाही बिजेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 08.07.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी रविन्द्र उर्फ रवि पुत्र राजपाल निवासी बीसन जिला झज्जर हाल किरायेदार कमला नगर रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा सोने व चांदी के आभूषण बरामद हुए है।

Exit mobile version