Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत- हुक्का पी रहे युवक की गोली मारकर हत्या; गैंगवार की आशंका

पानीपत के गांव चुलकाना में देर रात हुक्का पी रहे युवक पर 2 लोगो ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के बाद युवक को तुरंत अस्पताल मे भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

जानकारी के अनुसार हुक्का पी रहे युवक पर 2 लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। युवक को 3 गोलिया लगी थी। मृतक की पहचान  नीरज(26) के रूप में हुई है, जो खेतीबाड़ी करता था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही युवकों पर हत्या के आरोप लगाए है। बता दें कि पहले भी गांव चुलकाना में गैंगवार हो चुकी है, और एक बार फिर वैसे ही हालात बन रहे है। पुलिस घटना की गहनता के साथ जांच कर रही है। 

Exit mobile version